HomeHindi NewsBihar Newsनीतीश ने बताए लालू के कारनामे.. शिवराज बोले, आज होली-दीवाली मनाई

नीतीश ने बताए लालू के कारनामे.. शिवराज बोले, आज होली-दीवाली मनाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर में कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त भी जारी की। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम 24 नवंबर 2005 में पहली बार यहां सरकार में आए थे। उस समय शाम के बाद कोई घर से बाहर नहीं निकलता था और राज्य का बुरा हाल था। समाज में बहुत विवाद था। पढ़ाई और इलाज का हाल खराब था। पटना में राजधानी थी, फिर भी वहां केवल 8 घंटे बिजली होती थी। इसके बाद हमने कितना काम किया। अब किसी प्रकार का डर नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है। सभी क्षेत्रों में काम हो रहा है।

मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज यहां चारों ओर आनंद की लहर, उत्साह का वातावरण और उत्सव का माहौल है। उन्होंने कहा कि यहां प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर होली और दिवाली मनाई गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने छोटे किसानों का दर्द जाना है।कांग्रेस की सरकारों ने किसान के खाते में कभी सीधे पैसे नहीं डाले। किसान सम्मान निधि एक ऐसी योजना है, जिसने छोटे किसानों की जिन्दगी बदल दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments