HomeSportsBGT Seriesनीतीश रेड्डी का ऑस्ट्रेलिया में शतक देख रो पड़े उनके पिता, वीडियो...

नीतीश रेड्डी का ऑस्ट्रेलिया में शतक देख रो पड़े उनके पिता, वीडियो हुआ वायरल

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल कर दिया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है और यह शतक आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए आया है। नीतीश कुमार रेड्डी ने 176 गेंद में नाबाद 105 रनों की पारी अब तक खेली है।

नीतीश कुमार रेड्डी जब बल्लेबाजी करने आए थे तब भारतीय टीम संकट में थी और फॉलो ऑन बचाने के लिए संघर्ष कर रही थी। रेड टीनएजर्स तरीके से बल्लेबाजी की है वह देखकर पूरे फैंस ने इसका मजा लूटा है। नीतीश कुमार रेड्डी ने पहले भारतीय टीम को संकट से भी उबारा है और अब लग रहा है कि वह भारतीय टीम को इस मैच में आगे भी ले जा सकते हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी का शतक देखकर भावुक हुए उनके पिता

https://x.com/cricketcomau/status/1872890790956974365?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1872890790956974365%7Ctwgr%5E0a6e0e110b1789c5253b7425e6fbe1bd7b8ebaad%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketnmore.com%2Fcricket-news%2Fnitish-kumar-reddy-father-mutyala-in-tears-after-his-son-maiden-test-hundred-in-melbourne-159797

चल जब नीतीश कुमार रेड्डी 99 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तभी कैमरा उनके पिता पर गया और पिता काफी घबराए हुए लग रहे थे। लेकिन जैसे ही नीतीश कुमार रेड्डी ने चौका लगाया और अपना शतक पूरा किया उसके बाद वह काफी ज्यादा भावुक हो गए। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments