HomeSportsBGT Seriesऑस्ट्रेलिया में शतक जड़कर नीतीश कुमार रेड्डी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा...

ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़कर नीतीश कुमार रेड्डी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार शतक जड़ दिया है। यह नीतीश कुमार रेड्डी के टेस्ट करियर का पहला शतक है। जिस तरीके से नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्लेबाजी की है वो शानदार रही है। इसी के साथ नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है।

ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने नीतीश कुमार रेड्डी

आपको बता दें नीतीश रेड्डी टेस्ट में भारत के लिए नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 21 साल 214 दिन की उम्र मे यह कारनामा कर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा है। कपिल ने 1982 में कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ 23 साल 24 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। 

आपको बता दें नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न के मैदान पर चारों तरफ शॉट खेले और ऑस्ट्रेलिया के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। क्योंकि जिस परिस्थितियों में नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी करने आए थे उस वक्त भारतीय टीम संकट में थी और उन्होंने टीम इंडिया को संभाल लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments