HomeHindi Newsन्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया रिटायरमेंट...

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से किया रिटायरमेंट का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच गुरुवार से पहले टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। इस पहले टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम के स्टार तेज गेंदबाज नील वैगनर ने अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया है। क्योंकि नील वैगनर शानदार फार्म में चल रहे थे लेकिन अचानक से जब यह निर्णय किया गया कि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने वाली है तो उन्होंने अचानक से रिटायरमेंट ले लिया।

न्यूजीलैंड के लिए वैगनर ने लिए हैं 260 विकेट

अपने टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 64 टेस्ट खेले। और इस दौरान वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली कीवी टीम का भी हिस्सा रहे।260 टेस्ट विकेट लेने वाले नील वैगनर ने अपनी रिटायरमेंट के बारे में बोलते हुए कहा कि ये निर्णय आसान नहीं था और ये “एक भावनात्मक सप्ताह” था लेकिन ये स्पष्ट था कि ये आगे बढ़ने का सही समय था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments