HomeHindi Newsभारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है न्यूजीलैंड...

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाहर हो सकता है न्यूजीलैंड का स्टार बल्लेबाज

भारत और न्यूजीलैंड का टीम के बीच 16 अक्टूबर से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टेस्ट मैच 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया है। लेकिन अब न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले लगता हुआ दिखाई दे रहा है।

दरअसल न्यूजीलैंड के टीम के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ग्रोइंग स्ट्रेन की चोट से जूझ रहे हैं। इस वजह से भारत के खिलाफ होने वाले बेंगलुरु टेस्ट मैच में केन विलियमसन का खेल पाना काफी मुश्किल लग रहा है। केन विलियमसन पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलते हैं तो यह न्यूजीलैंड की टीम के लिए बड़ा झटका रहेगा।

भारतीय परिस्थितियों में विलियमसन का बेहतर नहीं है रिकॉर्ड

विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम के दिग्गज बल्लेबाज है लेकिन यह बात कहने में भी कोई परेशानी नहीं है कि केन विलियमसन का भारत की सरजमीं पर रिकॉर्ड उतना खास नहीं है। अब तक केवल एक शतक केन विलियमसन भारत की सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में लगा सकें हैं। ऐसे में भारतीय टीम कहीं ना कहीं उनके न खेलने से काफी खुश होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments