HomeHindi News235 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी, जडेजा ने झटके 5...

235 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी, जडेजा ने झटके 5 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल जारी है और न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 235 रन बनाकर ऑल आउट हो गई है। भारतीय टीम ने शानदार कमबैक किया और न्यूजीलैंड की टीम को कम रनों पर समेट दिया है। भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने 65 रन देकर 5 और वाशिंगटन सुंदर ने 81 रन देकर चार सफलता हासिल की।

न्यूजीलैंड की टीम की ओर से डेरेल मिचेल ने सर्वाधिक 82 रनों की पारी खेली। विल यंग ने 71 रन बनाए। कप्तान टॉम लैथम ने 28 रन बनाए। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 17 रनों की पारी खेली। अब यहां से भारतीय टीम को आज के दिन के बचे हुए खेल में अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और हर हाल में एक बड़ी बढ़त हासिल करनी होगी।

भारतीय टीम शुरुआती दोनों टेस्ट मैच हार चुकी है और अब भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट मैच जीतना बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि भारत अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस में बनी हुई है। ऐसे में भारतीय टीम के बल्लेबाजों को यहां पर जिम्मेदारी लेनी होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments