HomeHindi News259 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी, सुंदर ने झटके 7...

259 रनों पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी, सुंदर ने झटके 7 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पुणे के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की पारी को 259 रनों पर समेट दिया है। भारतीय टीम की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 59 देकर 7 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 49 रन देकर तीन सफलता हासिल की है।

भारतीय टीम की ओर से इस मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर साढे तीन साल के बाद टेस्ट फॉर्मेट में कमबैक कर रहे थे, और वाशिंगटन सुंदर ने आते ही शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 59 रन देकर साथ सफलता हासिल की है। वाशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रचिन रविंद्र को 65 रनों पर क्लीन बोल्ड करके पहली सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments