HomeHindi Newsप्रभात जयसूर्या की फिरकी में फंसा न्यूजीलैंड, सिर्फ 88 रनों पर सिमटी...

प्रभात जयसूर्या की फिरकी में फंसा न्यूजीलैंड, सिर्फ 88 रनों पर सिमटी पहली पारी

न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम के बीच गॉल के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरे दिन का खेल जारी है और तीसरे दिन के खेल में पहले सेशन में ही न्यूजीलैंड की पहली पारी मात्र 88 रनों पर सिमट गई है और श्रीलंका की टीम ने 514 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। श्रीलंका की टीम की ओर से बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रभात जयसूर्या ने 42 रन देकर 6 सफलता हासिल की।

श्रीलंका की स्पिन गेंदबाजी के सामने फंसते नजर आए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज

न्यूजीलैंड की टीम की इस मुकाबले में बल्लेबाजी की बात करें तो न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज श्रीलंका के स्पिन गेंदबाजी विभाग का सामना नहीं कर पाया। खासतौर पर प्रभात जयसूर्या के सामने हर एक बल्लेबाज बेबस नजर आया। सिर्फ मिचेल सैंटनर ही एक ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 29 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की टीम के 8 बल्लेबाज तो दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सके।

श्रीलंका के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए प्रभात जयसूर्या ने 42 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे निशान पेइरिस ने 3 विकेट और असिथा फर्नांडो ने 1 विकेट लिया। श्रीलंका की टीम इस वक्त मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और जीत की तरफ बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments