HomeHindi NewsPUNE टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ...

PUNE टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 24 अक्टूबर से पुणे के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इस दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड की टीम को एक बड़ा झटका लगा है और न्यूजीलैंड की टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन दूसरे टेस्ट से भी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। केन विलियमसन बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे और अब दूसरे टेस्ट से भी वह बाहर हो गए हैं।

अभी तक ठीक नहीं हो पाई है केन विलियमसन की चोट

भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के टीम को 8 विकेट से हरा दिया था। इस टेस्ट में केन विलियमसन नहीं खेले थे। क्योंकि केन विलियमसन की ग्रोइन इंजरी अभी तक ठीक नहीं हो पाई है और दूसरे टेस्ट से भी वह बाहर हो गए हैं और यह न्यूजीलैंड की टीम के लिए बड़ा झटका है। क्योंकि केन विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी रहे हैं। केन विलियमसन का ठीक ना हो पाना न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के ऊपर अतिरिक्त प्रेशर डालता है क्योंकि केन विलियमसन नंबर तीन पर आकर न्यूजीलैंड की पारी को संभालते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments