HomeHindi NewsEntertainmentछत्रपति शिवाजी महाराज पर नई वेब सीरीज.. द सीक्रेट ऑफ द शिलेदार...

छत्रपति शिवाजी महाराज पर नई वेब सीरीज.. द सीक्रेट ऑफ द शिलेदार में होगा यह नया

छत्रपति शिवाजी महाराज की इतिहास में कई गाथाएं हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। उन पर कई फिल्में बन चुकी हैं तो कई वेब सीरीज और धारावाहिक भी बन चुके हैं। ऐसे में डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार उनकी कुछ अनकही कहानी लेकर आए हैं। यह वेब सीरीज द सीक्रेट ऑफ़ द शिलेदार है, जिसका टीचर हाल ही में रिलीज हुआ है। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज में राजीव खंडेलवाल नजर आएंगे जो शिवाजी महाराज के खजाने की खोज करेंगे और उसकी सुरक्षा भी करेंगे। वेब सीरीज में वीरता, निष्ठा और कर्तव्य की कहानी है। इसमें राजीव खंडेलवाल को एक जिम्मेदारी सौंपी जाती है कि वह शिलेदार बनकर खजाने की रक्षा करते हैं। बताया जाता है कि यह खजाना छत्रपति शिवाजी महाराज का है। इस वेब सीरीज में एक्शन, रहस्य और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी अपने आपको देखने को मिलेगी।

अगले साल रिलीज होगी वेब सीरीज

द सीक्रेट ऑफ़ द शिलेदार की रिलीज डेट की घोषणा भी हो गई है। यह वेब सीरीज डिजनी प्लस हॉटस्टार पर 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। खास बात ये है कि शो के सभी एपिसोड एक ही दिन स्ट्रीम होंगे। ऐसे में दर्शक इन्हें एक साथ देख सकते हैं और उन्हें इंतजार की जरूरत नहीं पड़ेगी। सोशल मीडिया पर इसका प्रमुख प्रोमो शेयर करते हुए लिखा गया है कि परंपरा और राज को सदियों से बरकरार रखते हैं यह शिलेदार। एक्टर राजीव खंडेलवाल ने इस वेब सीरीज पर कहा कि इसमें एक अलग तरह की कहानी है और इसमें उनका किरदार भी काफी अलग है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments