HomeHindi Newsअरुण और वरुण ग्रहों के आसपास नए छोटे चंद्रमा मिले.. खगोलविदों ने...

अरुण और वरुण ग्रहों के आसपास नए छोटे चंद्रमा मिले.. खगोलविदों ने सौर मंडल में खोजा

हमारे सौर मंडल में तीन ऐसे चंद्रमा दिखे हैं जो पहले अज्ञात थे। इनमें से दो चंद्रमा वरुण और एक चंद्रमा अरुण के चारों ओर चक्कर लगा रहा है। खगोलविदों ने हवाई और चिली में शक्तिशाली भूमि-आधारित दूरबीनों का उपयोग करके दूर स्थित इन छोटे चंद्रमाओं को देखा है। अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ (आईएयू) के लघु ग्रह केंद्र ने इसकी घोषणा की। इसी के साथ वरुण के चारों ओर चक्कर लगा रहे चंद्रमा की ज्ञात संख्या 16 और अरुण के चारों ओर घूम रहे चंद्रमा की ज्ञात संख्या 28 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments