HomeHindi Newsदिल्ली कैपिटल की टीम में ब्रुक की जगह नए खिलाड़ी की हुई...

दिल्ली कैपिटल की टीम में ब्रुक की जगह नए खिलाड़ी की हुई एंट्री

आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ कल मुकाबला हार गई। उसकी सबसे बड़ी वजह रही की टीम के पास बल्लेबाजों की कमी दिखाई दी और गेंदबाजों ने भी काफी रन लुटाए। लेकिन अब दिल्ली कैपिटल की टीम में एक नए खिलाड़ी की एंट्री हो गई है।

दिल्ली कैपिटल की टीम को सबसे बड़ा झटका आईपीएल के शुरू होने से पहले ही हैरी ब्रूक के रूप में लग गया था जब ब्रुक ने अपना नाम आईपीएल 2024 से पहले ही वापस ले लिया था। अब दिल्ली कैपिटल की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है।

लिजार्ड विलियम्स की हुई टीम में एंट्री

दिल्ली कैपिटल की टीम की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजार्ड विलियम्स को अपनी टीम में शामिल कर लिया। लिजार्ड विलियम्स ने हैरी ब्रुक की जगह ली है। हालांकि लिजार्ड विलियम्स तेज गेंदबाजी करते हैं और हैरी ब्रुक बल्लेबाज थे। तो यह रिप्लेसमेंट अलग तरीके का नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments