HomeHindi NewsBusinessछत्तीसगढ़ में बनेगी नई औद्योगिक नीति.. 5 साल के लिए होगा क्रियान्वयन...

छत्तीसगढ़ में बनेगी नई औद्योगिक नीति.. 5 साल के लिए होगा क्रियान्वयन : देवांगन

छत्तीसगढ़ प्रदेश में नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी जिससे प्रदेश में नवीन उद्योग धंधा स्थापित हों और यहां के निवासियों को आजीविका के लिए काम मिल सके। यह बात वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कही है। वे जोरा स्थित एक निजी होटल में आयोजित कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक में शामिल हुए। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योग स्थापित होने से यहां के लोगों का नियोजन होगा। राज्य सरकार आगामी 5 वर्ष के लिए ऐसी औद्योगिक नीति (2024-2029) बनाएगी जिससे प्रदेश में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों का भी ध्यान रखा जाएगा।
युवाओं को मिले अधिक से अधिक काम
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री भी चाहते है कि युवाओं को अधिक से अधिक काम मिले जिससे उनके जीवन स्तर में बदलाव आ सके। भाजपा की विष्णु देव साय सरकार भी युवाओं के उत्थान में लगी हुई है। कार्यक्रम में सी.आई.आई के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष आशीष श्राफ ने उद्योग मंत्री का इस सम्मेलन में पधारने पर उनके प्रति आभार प्रकट किया। अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments