HomeHindi NewsHaryanaनायब सिंह बोले-कांग्रेस के पास सिर्फ लूट की गारंटी.. शैलजा का ऐलान-मिलकर...

नायब सिंह बोले-कांग्रेस के पास सिर्फ लूट की गारंटी.. शैलजा का ऐलान-मिलकर बनाएंगे सरकार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकड़ चुका है। ऐसे में कांग्रेस हो या भाजपा दोनों अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह साफ है कि हरियाणा में भाजपा बड़े अंतर से अपनी सरकार बनाएगी। लोग समझ चुके हैं कि कांग्रेस लूट और धोखाधड़ी की पार्टी है। कांग्रेस के पास कोई और गारंटी नहीं है। वे सिर्फ लूट की गारंटी दे सकते हैं। वहीं कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा का दावा है कि कांग्रेस की सरकार बनेगी।

2-3 दिन में हम चुनाव प्रचार में जाएंगे

कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कहा कि 2-3 दिन में हम चुनाव प्रचार में जाएंगे और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ता जमीन पर काम करते हैं। मेरे जैसे लोग सिर्फ भाषण देते हैं लेकिन पार्टी के कार्यकर्ता ही ज़मीन पर काम करते हैं और इसलिए उनकी अपेक्षाएं होती हैं। उन्हें जगह नहीं मिलती तो वे इसकी तलाश में दूसरी जगहों पर जाते हैं क्योंकि उन्होंने कुछ चीजें महसूस की हैं। मैं यही कहूंगी कि हम कांग्रेस में हैं और हम पार्टी के लिए काम करेंगे। सरकार कांग्रेस पार्टी की बनेगी और हम मिलकर उसे बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव है इसलिए भाजपा का सॉफ्ट कॉर्नर दिख रहा है। वरना कांग्रेसी के लिए भाजपा का सॉफ्ट कॉर्नर कैसे हो सकता है। आज हमारा जो भी वजूद है, कांग्रेस पार्टी के कारण ही है। हमने ताउम्र पार्टी की सेवा की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments