HomeHindi Newsदेहरादून में नेशनल गेम्स और मोटापा.. पीएम मोदी ने मन की बात...

देहरादून में नेशनल गेम्स और मोटापा.. पीएम मोदी ने मन की बात में दी सलाह

मन की बात कार्यक्रम के 119वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुए नेशनल गेम्स पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देहरादून में राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान मैंने एक बहुत ही अहम विषय उठाया है, जिसने देश में एक नई चर्चा की शुरुआत की है। ये विषय है मोटापा का। एक फिट और स्वस्थ राष्ट्र बनने के लिए हमें मोटापे की समस्या से निपटना ही होगा। मोदी ने कहा कि एक अध्ययन के मुताबिक आज हर आठ में से एक व्यक्ति मोटापे की समस्या से परेशान है। खाने में तेल का कम उपयोग और मोटापे से निपटना यह केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं है, बल्कि परिवार के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। पीएम ने कहा कि खान-पान में तेल का अधिक इस्तेमाल दिल की बीमारी, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी ढ़ेर सारी बीमारियों की वजह बन सकता है।

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। उन्होंने pm के कार्यक्रम का पोस्ट भी रीट्वीट किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments