HomeHindi NewsDelhi Newsनेशनल कान्फ्रेंस ने 'इंडिया' गठबंधन का हाथ झटका.. एनडीए में जाने का...

नेशनल कान्फ्रेंस ने ‘इंडिया’ गठबंधन का हाथ झटका.. एनडीए में जाने का दिया यह संकेत

जम्मू-कश्मीर में चुनाव और सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों राज्यों में चुनाव संसदीय चुनावों के साथ होंगे। जहां तक सीट बंटवारे का सवाल है, नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी और इसमें कोई संदेह नहीं है। एनडीए में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि भविष्य में एनडीए में शामिल होने की संभावनाओं को नकार नहीं सकते। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन में में सीटों की शेयरिंग पर.फैसला न होने के कारण उन्होंने अकेले लडऩे का निर्णय लिया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या मोदी और अमित शाह से मिलने जाएंगे तो उन्होंने कहा कि जब वे बुलाएंगे तो कौन नहीं जाना चाहेगा।
कांग्रेस हैरान, दिया यह बयान
नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कि नेशनल कॉन्फ्रेंस अकेले चुनाव लड़ेगी.. कांग्रेस भी हैरत में है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि बातचीत चल रही है। हर पार्टी की अपनी मजबूरियां होती हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी इंडिया गठबंधन का हिस्सा रहे हैं और रहेंगे। अब तक कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के सहयोगी बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, उप्र समेत अन्य राज्यों में झटका दे चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि चुनाव तक इस गठबंधन की क्या तस्वीर निकलकर सामने आती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments