HomeSportsBGT Seriesसिर्फ एक विकेट लेकर नाथन लियोन ने तोड़ दिया रविचंद्रन अश्विन का...

सिर्फ एक विकेट लेकर नाथन लियोन ने तोड़ दिया रविचंद्रन अश्विन का ये रिकॉर्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच मेलबर्न के मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के सामने टेस्ट मैच के पांचवें दिन 340 रनों का लक्ष्य था लेकिन भारतीय टीम सिर्फ 155 रनों पर ऑल आउट हो गई और 184 रनों से भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। और नेथन लियोन ने भी सिर्फ एक विकेट हासिल किया लेकिन उन्होंने रविचंद्रन अश्विन का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अश्विन के एक महा रिकॉर्ड को उन्होंने तोड़ दिया है।

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सातवें नंबर पर पहुंचे नाथन लियोन

ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के अब 133 टेस्ट मैच की 248 पारियों में 538 विकेट हो गए हैं। वहीं अश्विन के नाम 106 टेस्ट की 248 पारियों में 537 विकेट लिए थे। आपको बता दें कि इस सीरीज में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद टीम के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था और एक मैच बाद ही लियोन उनसे आगे निकल गए हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments