HomeHindi Newsनाथन लियोन ने अपने ही टीम के कप्तान कमिंस का तोड़ दिया...

नाथन लियोन ने अपने ही टीम के कप्तान कमिंस का तोड़ दिया यह रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम के बीच गॉल के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला गया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी आसानी से श्रीलंका की टीम को एक पारी और 242 रनों से हरा दिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 78 रन देकर चार सफलता हासिल की और एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया है।

मैथ्यूज को आउट करते ही लियोन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। लियोन के अब 49 टेस्ट की 87 पारियों में 201 विकेट (खबर लिखे जाने तक) हासिल कर लिए हैं। इस लिस्ट में लियोन ने अपने साथी खिलाड़ी पैट कमिंस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 47 टेस्ट की 88 पारियों में 200 विकेट लिए हैं। 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट

नाथन लियोन- 201 विकेट

पैट कमिंस- 200 विकेट

रविचंद्रन अश्विन- 195 विकेट

मिचेल स्टार्क- 168 विकेट

इसके अलावा उन्होंने चौथे दिन के पहले सत्र में दिनेश चांदमील को दो बार अपना शिकार बनाया, पहली औऱ दूसरी पारी दोनों में। वह ऑस्ट्रेलिया के 147 साल के टेस्ट इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक सत्र के अंदर एक बल्लेबाज को दो बार आउट किया है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments