HomeHindi NewsEntertainmentनरेंद्र मोदी सबसे फेवरेट एक्टर.. बयान देकर फंसे सीएम भजन लाल

नरेंद्र मोदी सबसे फेवरेट एक्टर.. बयान देकर फंसे सीएम भजन लाल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आईफा अवार्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान देशभर से फिल्मी हस्तियां आईं और यादगार फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि आपका फेवरेट एक्टर कौन है? राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी हंसते हुए जवाब दे दिया नरेंद्र मोदी जी! अब इस पर विरोधी पार्टियां हमलावर हैं। उनका कहना है कि जब खुद मुख्यमंत्री यह मान लें कि मोदी सबसे बड़े एक्टर हैं, तो यह बड़ी विडंबना है।

आप ने कसा तंज, कांग्रेस ने भी हंसी उड़ाई

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी मेरे फ़ेवरेट एक्टर हैं। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और नेता खुद यह बात मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा एक्टर इस देश में ना कोई हुआ है और ना ही होगा। कांग्रेस ने भी इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तंज कसा है और मोदी को एक्टर बताने पर हंसी उड़ाई है।

मासूमियत भरा जवाब, लेकिन इशारा गंभीर

सीएम भजनलाल ने भले ही इस सवाल का जवाब मासूमियत और मजाक के लहजे में दिया है, लेकिन इसके मायने सियासत में गंभीर हो गए। विरोधी पार्टियां अक्सर यह आरोप लगाते हैं कि मोदी जनता के सामने एक्टिंग करते हैं। ऐसे में भजनलाल ने उन्हें नायक बताने का प्रयास कर तारीफ में यह बात कही, लेकिन इसके अर्थ राजनीति में अलग हो गए। यही वजह है कि विरोधी पार्टियों को हमला करने का मौका मिल गया।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1898939367525429394
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments