HomeHindi NewsBihar Newsनरेंद्र मोदी 'वोट चोर', इनके साथ तीन और.. प्रियंका गांधी का बड़ा...

नरेंद्र मोदी ‘वोट चोर’, इनके साथ तीन और.. प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप

कांग्रेस महासचिव और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने बिहार के कदवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और उन्हें ‘वोट चोर’ बताया। उन्होंने देश के लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के कुछ अधिकारियों पर भी निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ तीन और लोग मिलकर देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

उन्होंने इन तीनों अधिकारियों के नाम लेते हुए जनता से उन्हें याद रखने की अपील की। जिन अधिकारियों के नाम लिए गए उनमें ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी, एस. एस. संधू हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये तीन लोग जनता के अधिकार छीन रहे हैं और इन्हें पद के पीछे छिपने नहीं देना चाहिए।

    सभी को जवाब देना पड़ेगा

    कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि ये सभी चुनाव आयोग के सबसे ऊंचे अधिकारी हैं, जो लोकतंत्र और संविधान के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि देश इन लोगों को भूलेगा नहीं और इन सभी को जवाब देना पड़ेगा।यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार में चुनाव प्रचार जोरों पर है, और विपक्षी दल चुनाव आयोग के निष्पक्ष कामकाज को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments