HomeHindi NewsDelhi Newsदेश का कोई हिस्सा न बने मुर्शिदाबाद.. केंद्र सरकार सभी राज्यों को...

देश का कोई हिस्सा न बने मुर्शिदाबाद.. केंद्र सरकार सभी राज्यों को लेकर अलर्ट

वक्फ कानून में संशोधन के खिलाफ पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा हो रही है तो कुछ जगहों पर छिटपुट विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों में इसी तरह की सांप्रदायिक प्रतिक्रिया न हो, इसके लिए केंद्र सरकार सतर्क है। केंद्रीय गृह मंत्रालय कोई जोखिम नहीं उठाना चाह रहा है। केंद्र बंगाल के साथ-साथ अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है, जहां वक्फ कानून विरोधी प्रदर्शनों की खबरें आई हैं। अगर राज्यों से मांग की जाती है, तो उन्हें बिना किसी देरी के केंद्रीय बल मुहैया कराए जाएंगे, ताकि ऐसी सांप्रदायिक हिंसा को रोका जा सके। मुर्शिदाबाद में भी पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार ने हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अदालत के निर्देश पर पर्याप्त केंद्रीय बलों की तैनाती की गई जिससे सांप्रदायिक झड़पों पर लगाम लगी है।

केंद्र सरकार ने की स्थिति की समीक्षा

मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर स्थिति का आकलन किया। इसके साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा तैयार की। डीजीपी ने गृह सचिव को जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है और स्थानीय स्तर पर तैनात बीएसएफ कर्मियों की मदद ली जा रही है।

मुर्शिदाबाद में अब ये स्थिति

मुर्शिदाबाद में सांप्रदायिक हिंसा में शामिल होने के आरोप में 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय स्तर पर मौजूद करीब 300 बीएसएफ कर्मियों के अलावा राज्य सरकार के अनुरोध पर पांच अतिरिक्त कंपनियां वहां भेजी गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments