HomeHindi Newsमहाराष्ट्र में मुंडे परिवार दिखा साथ.. सोरेन समेत इन नेताओं ने भी...

महाराष्ट्र में मुंडे परिवार दिखा साथ.. सोरेन समेत इन नेताओं ने भी भरा नामांकन

महाराष्ट्र के बीड में एनसीपी उम्मीदवार धनंजय मुंडे ने भाजपा नेता पंकजा मुंडे और पूर्व सांसद प्रीतम मुंडे की उपस्थिति में परली विधानसभा क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले धनंजय मुंडे और उनके चाचा स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के बीच अनबन थी। काफी समय तक पंकजा और प्रीतम भी चचेरे भाई धनंजय में भी अदावत रही। लेकिन बाद में धनंजय शरद पवार का साथ छोडक़र अजित पवार के साथ आ गए। इस तरह एक ही गठबंधन में होने के कारण दोनों परिवारों के बीच की रिश्तों में जमी बर्फ पिघल गई।

आदित्य ठाकरे और सोरेन समेत कई नेताओं ने दाखिल किया नामांकन

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने वर्ली से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले मुंबई में रोड शो किया। आदित्य ठाकरे ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने वाले हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री और बरहेट विधानसभा सीट से जेएमएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल किया। जेएमएम की राज्यसभा सांसद और रांची से पार्टी की उम्मीदवार महुआ माजी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

मुरलीधर मोहोल नेचंद्रकांत पाटिल के समर्थन में पुणे में रोड शो किया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने भाजपा उम्मीदवार चंद्रकांत पाटिल के समर्थन में पुणे में रोड शो में शिरकत की। वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने अपना नामांकन दाखिल किया। कर्नाटक की चन्नपटना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सी.पी. योगेश्वर ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments