HomeHindi NewsKKR से बदला लेने आज मैदान पर उतरेगी मुंबई

KKR से बदला लेने आज मैदान पर उतरेगी मुंबई

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाना है। मुंबई की टीम पहले ही आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और अब मुंबई इंडियंस की टीम सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में अगर आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम की जीत हो जाती है तो यह उनके लिए एक अच्छी बात होगी।

कोलकाता को उनके घर पर हराना मुंबई के लिए नहीं होगा आसान

मुंबई इंडियंस की टीम की बात की जाए तो मुंबई की टीम को अपना मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेलना है जो की कोलकाता की टीम का होम ग्राउंड है। जब वानखेड़े में इसी सीजन में मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला हुआ था तो कोलकाता ने आसानी से मुंबई की टीम को हरा दिया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम भी बदला लेने पर विचार कर रही होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments