HomeHindi NewsRR के खिलाफ हार के बाद भी इस तरीके से प्लेऑफ में...

RR के खिलाफ हार के बाद भी इस तरीके से प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई की टीम, देखें समीकरण

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 9 विकेट से मात दे दी। अब इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने से पहले ही मुसीबतें बढ़ गई है क्योंकि एक और हार ने काफी हद तक मुंबई का खेल बिगाड़ दिया है।

अब इस तरह से प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम ने अब तक आईपीएल 2024 में 8 मुकाबले खेले हैं। और इन आठ मुकाबले में से पांच में मुंबई इंडियंस की टीम को हार का सामना करना पड़ा है और सिर्फ तीन मुकाबले में जीत मिली है। मुंबई इंडियंस की टीम को अगर यहां से प्लेऑफ में पहुंचना है तो अपने बचे हुए 6 मुकाबले में से पांच मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे।

लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम जिस तरह की क्रिकेट खेल रही है उसे देखकर मुश्किल लग रहा है कि मुंबई इंडियंस की टीम इस बार प्लेऑफ में पहुंच पाएगी। क्योंकि टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments