HomeHindi Newsरोहित शर्मा की धीमी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई की हुई हार

रोहित शर्मा की धीमी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई की हुई हार

मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 18 रनों से हरा दिया है और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई इंडियंस की टीम के सामने 158 रनों का लक्ष्य कोलकाता की टीम ने रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 16 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी।

मुम्बई इंडियंस की टीम को आज सबसे ज्यादा निराश रोहित शर्मा ने किया। रोहित शर्मा ने 24 गेंद में 19 रनों की धीमी पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 79.17 रहा। इशान किशन ने 22 गेंद में 40 रनों की पारी खेली।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 17 रन देकर दो सफलता हासिल की। इसके अलावा सुनील नारायण ने 3 ओवर में 21 रन देकर एक सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments