Sunday, May 19, 2024
HomeHindi Newsबड़े लक्ष्य के सामने फीकी पड़ गई मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली...

बड़े लक्ष्य के सामने फीकी पड़ गई मुंबई इंडियंस की टीम दिल्ली की शानदार जीत

दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल की टीम ने मुंबई इंडियंस की टीम को 10 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की टीम के सामने 262 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल की टीम ने रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस के टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना सकी।

मुंबई इंडियंस की टीम की ओर से तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 32 गेंद में 63 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे। तिलक वर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या ने 46 रनों की पारी खेली। टिम डेविड ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए।

दिल्ली कैपिटल की टीम की ओर से राशिक सलाम ने 4 ओवर में 34 रन देकर तीन सफलता हासिल की। इसके अलावा खलील अहमद और मुकेश कुमार ने भी दो दो विकेट हासिल किये।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments