More
    HomeHindi Newsसूर्या और तिलक वर्मा की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस की शानदार...

    सूर्या और तिलक वर्मा की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस की शानदार जीत

    मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले जा रहे आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने हैदराबाद की टीम के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। मुंबई इंडियंस की टीम के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य था। जवाब में 18वे ओवर में मुंबई की टीम ने जीत हासिल कर ली।

    सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद में नाबाद 102 रनों की पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी में 12 चौके और छह छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस की टीम को इस जीत से कोई खास फायदा नहीं होगा। लेकिन हैदराबाद की टीम को नुकसान जरूर हुआ है और उनका नेट रन रेट माइनस में पहुंच गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments