HomeHindi NewsEntertainmentबेबी जान पर भारी पड़ी मुफासा.. क्रिसमस पर ऐसा रहा 5 फिल्मों...

बेबी जान पर भारी पड़ी मुफासा.. क्रिसमस पर ऐसा रहा 5 फिल्मों का हाल

मुफासा : द लायन किंग भले ही ऐनिमेशन फिल्म है, लेकिन इसने अच्छी-अच्छी फिल्मों को पानी पिलाना शुुरू कर दिया है। इससे पहले मुफासा ने वनवास को तगड़ी चोट पहुंचाई तो इसके बाद बेबी जॉन पर भी बढ़त बना ली। वॉल्ट डिज्नी की इस एनिमेशन फिल्म की कमाई में बुधवार को 67 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। यह कमाई इसलिए भी खास है कि 25 दिसंबर को वरुण धवन की बेबी जॉन भी रिलीज हुई है। वहीं नाना पाटेकर की वनवास की हालत बद से बदतर हो गई है।

5 फिल्मों ने कमाए 56.70 करोड़

मुफासा ने बुधवार की एडवांस बुकिंग पुष्पा 2 से भी बाजी मार ली। हालांकि पुष्पा 2 ने 21वें दिन देश में 19.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। मुफासा : द लायन किंग ने छठे दिन भारत में 14.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। बेबी जॉन ने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुष्पा 2, बेबी जॉन, मुफासा, वनवास और मैक्स फिल्म ने देश में कुल 56.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments