HomeHindi NewsCrimeप्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े सांसद अवधेश प्रसाद.. खेत में मिला था...

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े सांसद अवधेश प्रसाद.. खेत में मिला था लडक़ी का शव

अयोध्या में तीन दिन से लापता एक लडक़ी का शव खेत में मिलने की घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद भावुक हो गए और रोप पड़े। उन्होंने कहा कि मुझे लोकसभा जाने दीजिए, मैं प्रधानमंत्री मोदी से बात करूंगा। अगर न्याय नहीं मिला तो मैं सदन से इस्तीफा दे दूंगा। हम बेटियों की सुरक्षा करने में विफल हो रहे हैं।

घर से हुआ था अपहरण

अयोध्या एएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) राजकरण नय्यर ने बताया कि 31 जनवरी को दर्शन नगर चौकी में एक सूचना मिली थी। एक लडक़ी द्वारा बताया गया था कि 30 जनवरी की रात वह अपनी बहन के साथ सोई थी और जब वह उठी तो उसकी बहन उसके साथ नहीं थी। सूचना पाते ही पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और लडक़ी की खोज के लिए 2 टीमों का गठन किया था। सुबह जानकारी मिली कि लडक़ी का शव एक खेत में मिला है। सभी सबूत इक_े कर लिए गए हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments