HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में 7 हजार से अधिक स्टार्टअप.. सीएम बोले-यह नॉन-स्टॉप सरकार की...

हरियाणा में 7 हजार से अधिक स्टार्टअप.. सीएम बोले-यह नॉन-स्टॉप सरकार की सफलता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में हरियाणा प्रदेश की स्टार्टअप कम्युनिटी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में आईटी, कृषि, वित्त, ऑटोमोटिव, हार्डवेयर, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में 7 हजार से अधिक स्टार्टअप हुए हैं। 14 से अधिक स्टार्टअप यूनिकॉर्न को बढ़ावा देकर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

स्टार्टअप के लिए हरियाणा पसंदीदा राज्य

सीएम नायब सिंह ने कहा कि आज देश में स्टार्टअप्स इनक्यूबेटर्स,निवेशकों और स्टार्टअप इकोसिस्टम में विभिन्न हितधारकों के लिए हरियाणा सबसे पसंदीदा राज्य है। भारत वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम और यूनिकॉर्न की संख्या के मामले में दुनियाभर में तीसरे स्थान पर है।

फंड की कमी नहीं आने देंगे

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को साकार करने में हरियाणा मुख्य भूमिका निभाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश की नॉन-स्टॉप सरकार के पास फंड की कमी नहीं है। नए-नए इनोवेशन के साथ प्रदेश के होनहार युवा आगे बढ़ेंगे और प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments