HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा सरकार के इस फैसले से 4400 से अधिक प्लॉट मालिकों को...

हरियाणा सरकार के इस फैसले से 4400 से अधिक प्लॉट मालिकों को राहत

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह के अलावा शहरी संपदा मंत्री जेपी दलाल मौजूद थे। इस दौरान सीएम ने प्लॉटों के एनहांसमेंट के लंबित मामलों के निपटान हेतु विवादों का समाधान योजना के तहत अधिकारियों को एक नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस योजना के तहत एनहांसमेंट की बकाया राशि को एकमुश्त जमा करने से लगभग 4400 से अधिक प्लॉट मालिकों के 2015 से 2019 के बीच लंबित एनहांसमेंट मामलों का समाधान करते हुए उन्हें ब्याज में भी बड़ी राहत मिलेगी। हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के आवंटियों को करोड़ों का तोहफा मिला है।

शहीद के परिवार को 1 करोड़ की मदद

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जींद जिले के जाजनवाला गांव के लांस नायक प्रदीप नैन के जम्मू-कश्मीर के कुलगांव में शहीद हो जाने पर गहरा दुख व शोक व्यक्त किया। प्रदीप नैन 1-पैरा स्पेशल फोर्स में कमांडो थे। वे 6 जुलाई को शहीद हो गए थे। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी व बहन हैं। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा सरकार द्वारा शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता नीति के अनुसार 1 करोड़ रुपये की राशि और अनुकंपा आधार के तहत एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments