HomeHindi Newsआईपीएल जीतने वाली टीम के ऊपर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने...

आईपीएल जीतने वाली टीम के ऊपर होगी पैसों की बारिश, मिलेंगे इतने करोड़

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज चेन्नई के मैदान पर आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।इस फाइनल मुकाबले की बात की जाए तो मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है। क्योंकि आईपीएल 2024 के दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के बीच टक्कर होने वाली है, ये वही दो टीम है जिन्होंने इस आईपीएल 2024 में अपने खेलने का अंदाज बदला है।

आईपीएल जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड रुपए

दरअसल बीसीसीआई ने 17वें सीजन के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 46.5 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इसमें से ट्रॉफी जीतने वाली टीम यानि विजेता को 20 करोड़ रुपये मिलेंगे जबकि फाइनल हारने वाली टीम यानि उप-विजेता को 13 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 7 करोड़ रुपये और 6.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इस तरीके से इनामी राशि की घोषणा की गई है। अब देखना यह है कि फाइनल मुकाबले में कोलकाता और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में से कौन सी टीम बाजी मारती है और कौन सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments