HomeSportsBGT SeriesBGT में नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी, बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

BGT में नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी, बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस वक्त बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। तीन टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। लेकिन टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने एक बड़ी अपडेट मोहम्मद शमी को लेकर दी है और यह आधिकारिक तौर पर बता दिया कि मोहम्मद शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने नहीं जाएंगे।

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर मोहम्मद शमी को लेकर दिया बड़ा बयान

आपको बता दें बीसीसीआई ने कहा कि ” मेडिकल टीम मोहम्मद शमी की दाहिनी घुटने की सर्जरी के बाद उनकी ठीक होने में मदद कर रही है। शमी अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। नवंबर में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बंगाल की तरफ से मध्य प्रदेश के खिलाफ 43 ओवर गेंदबाजी की। इसके बाद, शमी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सभी नौ मैच खेले और टेस्ट मैचों के लिए अपनी तैयारी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त गेंदबाजी की।

बीसीसीआई ने आगे कहा कि “हालांकि शमी के बाएं घुटने में हल्की सूजन है, जो उनकी गेंदबाजी के कारण जोड़ों पर बढ़े हुए दबाव की वजह से हुई है। यह सूजन उम्मीद के मुताबिक है, क्योंकि लंबे समय बाद उनकी गेंदबाजी में बढ़ोतरी हुई है। मौजूदा मेडिकल जांच के अनुसार, बीसीसीआई मेडिकल टीम ने यह तय किया है कि उनके घुटने को गेंदबाजी के दबाव के लिए और समय चाहिए। इसलिए, उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी दो टेस्ट मैचों के लिए फिट नहीं माना गया है।

आपको बता दें जब तीसरा टेस्ट मैच ब्रिस्बेन के मैदान पर खत्म हुआ था तो कप्तान रोहित शर्मा से भी मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया था। तब रोहित शर्मा ने कहा था कि अब यह सवाल मुझसे ना पूछे नेशनल क्रिकेट अकादमी से पूछे कि आखिर उनकी फिटनेस पर क्या अपडेट है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments