HomeHindi Newsमोहम्मद शमी का इस दिन होगा कमबैक, इस जगह खेलते आएंगे...

मोहम्मद शमी का इस दिन होगा कमबैक, इस जगह खेलते आएंगे नजर

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी काफी लंबे समय से चोटिल हैं। हालांकि मोहम्मद शमी की रिकवरी काफी तेज चल रही है और अब मोहम्मद शमी बहुत जल्द क्रिकेट में कमबैक करने वाले हैं। आपको बता दे मोहम्मद शमी ने 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद भारतीय टीम के लिए कोई भी मुकाबला नहीं खेला है। लेकिन अब मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी के जरिए कमबैक करने वाले हैं।

रणजी ट्रॉफी में करेंगे मोहम्मद शमी कमबैक

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 में भी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे और ना ही टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थे। इंजरी की वजह से वह पिछले 11 महीने से लगातार क्रिकेट से दूर हैं। हालांकि अब वो वापसी की राह पर हैं। खबरों के मुताबिक शमी रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए पहला मैच खेलेंगे। बंगाल और उत्तर प्रदेश के बीच 11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाएगा और इसमें मोहम्मद शमी खेलते हुए नजर आएंगे।

अब रणजी ट्रॉफी में मैच खेलने के बाद मोहम्मद शमी का सेलेक्शन क्या बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में हो पाएगा या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments