HomeHindi Newsइस दिन से हो सकती है मोहम्मद शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में...

इस दिन से हो सकती है मोहम्मद शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भारत के लिए काफी लंबे समय से नहीं खेल सके हैं। मोहम्मद शमी ने आखिरी बार भारत के लिए 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। उसके बाद मोहम्मद शमी चोटिल हो गए थे। उसके बाद से लगातार शमी रिहैब कर रहे हैं। उन्होंने आईपीएल भी नहीं खेला था लेकिन अब मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो सकती है मोहम्मद शमी की वापसी

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ भारत को घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। जिसमें मोहम्मद शमी वापसी करते नजर आ सकते हैं। भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसका पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई के मैदान पर खेला जाना हैं और वहां पर मोहम्मद शमी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments