HomeHindi Newsमोहम्मद शमी ने संजय मांजरेकर को जमकर सुनाई खरी खोटी, सोशल मीडिया...

मोहम्मद शमी ने संजय मांजरेकर को जमकर सुनाई खरी खोटी, सोशल मीडिया में दिया करारा जवाब

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अचानक से संजय मांजरेकर से जमकर नाराज हो गए हैं और संजय मांजरेकर को लेकर मोहम्मद शमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी भी लगा दी है। और उस स्टोरी में उन्होंने संजय मांजरेकर को जमकर खरी-खोटी सुनाई है और करारा जवाब भी दे दिया है।

मोहम्मद शमी को लेकर संजय मांजरेकर ने दिया यह बयान

आपको बता दें 24 और 25 नवंबर को आईपीएल का मेगा ऑक्शन होना है। और इसी को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा कि “मोहम्मद शमी की चोट के इतिहास को लेकर इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन में उनकी कीमत में गिरावट हो सकती है। अब इसी बयान को लेकर मोहम्मद शमी ने सोशल मीडिया में संजय मांजरेकर को करारा जवाब दिया है।

मोहम्मद शमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर करते हुए उसमें लिखा कि “बाबा की जय हो थोड़ा ज्ञान अपने फ्यूचर के लिए भी बचा लो काम आएगा संजय जी। किसी को फ्यूचर जानना है तो सर से मिले।

https://www.instagram.com/stories/mdshami.11/3505919281995459818?utm_source=ig_story_item_share&igsh=d2pldjJwZ2U2bHNp

यह पहली बार नहीं है कि किसी खिलाड़ी को लेकर संजय मांजरेकर ने इस तरह की टिप्पणियां की है। लगातार संजय मांजरेकर विराट कोहली को लेकर भी गलत सलात बयान देते रहते हैं। और रविंद्र जडेजा और संजय मांजरेकर की कॉन्ट्रोवर्सी तो किसी से छुपी नहीं है। यानी खिलाड़ियों से विवाद का संजय मांजरेकर का हमेशा से एक रिश्ता रहा है और अब इस विवाद में मोहम्मद शमी और संजय मांजरेकर की ये कॉन्ट्रोवर्सी भी शामिल हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments