HomeHindi Newsमोहम्मद शमी की इस मुकाबले में होने वाली है वापसी, इस टीम...

मोहम्मद शमी की इस मुकाबले में होने वाली है वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलते आएंगे नजर

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की 1 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार वापसी होने वाली है। लेकिन यह वापसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट में हो रही है। क्योंकि मोहम्मद शमी बंगाल की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ इंदौर के मैदान पर रणजी ट्रॉफी का मैच खेलते दिखाई देंगे और यह मैच कल से शुरू होने वाला है।

आपको बता दें मोहम्मद शमी को फिलहाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया गई टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। लेकिन खबर यह की मोहम्मद शमी कल गेंदबाजी करते हैं और गेंदबाजी करते वक्त उन्हें दर्द महसूस नहीं होता है तो हो सकता है मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी को पर्थ के लिए बुलाया जा सकता है। अब देखना यह है कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और उनकी फिटनेस किस तरह की है।

आखरी बार भारत के लिए इस मैच में खेले थे शमी

मोहम्मद शमी की बात की जाए तो मोहम्मद शमी ने अपना आखिरी मुकाबला टीम इंडिया के लिए साल 2023 का वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। उसके बाद मोहम्मद शमी ने सर्जरी करवाई और सर्जरी के बाद उन्होंने आईपीएल भी नहीं खेला है। और अब मोहम्मद शमी एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उससे पहले उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments