HomeHindi NewsVHT में मोहम्मद शमी ने बल्ले से किया धमाका, चैंपियन ट्रॉफी से...

VHT में मोहम्मद शमी ने बल्ले से किया धमाका, चैंपियन ट्रॉफी से पहले मचाई तबाही

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस वक्त घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। मोहम्मद शमी इस वक्त भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच विजय हजारे ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का बल्ले से जलवा देखने मिला। गेंदबाजी तो वह बेहतरीन कर ही रहे लेकिन अब वह अपनी बल्लेबाजी से भी कमाल कर रहे हैं।

शमी ने विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ले से किया कमाल

दरअसल विजय हजारे ट्रॉफी का 45वां मुकाबला बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया था जिसमें मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए मुश्किल समय में आठवें नंबर पर बैटिंग करते हुए महज़ 34 बॉल पर 123.53 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 42 रनों की शानदार पारी खेली।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने 5 चौके और एक जबरदस्त छक्का भी जड़ा। स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी ने इसके बाद जब मोहम्मद शमी गेंदबाज़ी करने मैदान पर आए तब भी वो छा गए और उन्होंने पहली ही बॉल पर मध्य प्रदेश के ओपनर हर्ष गवली को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। इस मैच में उन्होंने 8 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट झटका।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments