HomeHindi Newsपीएम बने रहेंगे मोदी, हमने अपना काम कर दिया.. देखें राहुल गांधी...

पीएम बने रहेंगे मोदी, हमने अपना काम कर दिया.. देखें राहुल गांधी का फेक वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि 4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी बने रहेंगे। नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। यह बात लिखकर रख लो कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। हमने जो काम करना था, मेहनत करनी थी, वह कर दी है। अब आप देखना उप्र में हमारे गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलने वाली। जो राहुल गांधी बोल रहा है, वह सच है। अब कांग्रेस ने इस वीडियो को फेक बताया है और कहा है कि डूबती हुई बीजेपी और नरेंद्र मोदी की फेक न्यूज फैक्ट्री को अब फेक वीडियो का ही सहारा है। आदतन राहुल गांधी के भाषण को कांट-छांटकर झूठा वीडियो बनाया और फिर रंगे हाथों पकड़े गए।

पहले भी जारी हो चुके हैं कई वीडियो

राहुल गांधी के इससे पहले भी कई वीडियो जारी हो चुके हैं, जिसमें वे कहते दिख रहे हैं कि एक तरह से आलू डालूंगा तो दूसरी तरफ से सोना निकलेगा। बीजेपी उनका मजाक उड़ाती रही है कि वे आलू से सोना बनाते हैं। हालांकि पूरा भाषण कुछ अलग ही है। राहुल इस ओरिजनल भाषण में भाजपा को घेरते हुए आलू और सोना की बात करते हैं। इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए हैं, जिनमें राहुल गांधी का मजाक उड़ाया जाता रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments