HomeHindi NewsDelhi Newsमोदी ने बता दिया अपना एजेंडा और लक्ष्य.. सत्ता में रहने पर...

मोदी ने बता दिया अपना एजेंडा और लक्ष्य.. सत्ता में रहने पर कही यह बात

बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले की बात है जब एक बड़े नेता ने उनसे कहा कि मोदी जी आपने संगठन में काम कर लिया, दो बार प्रधानमंत्री बन गए, अब तो आराम करो। लेकिन हम तो छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज हैं, जिन्होंने छत्रपति बनने के बाद भी मिशन जारी रखा। हम सत्ताभोग के लिए नहीं आए हैं। हम करोड़ों युवाओं, बच्चों, बहनों, बेटियों और गरीबों के सपने ही मोदी का संकल्प है। इस संकल्प की प्रर्ति के लिए ही हम सेवाभाव से दिन रात एक कर रहे हैं। यह एक पड़ाव मात्र है। अभी हमें देश के लिए कोटि-कोटि भारतीयों के लिए, जीवन बदलने के लिए बहुत कुछ हासिल करने का संकल्प है। इसके लिए अभी बहुत से निर्णय बाकी हैं। आज भाजपा युवा, नारी, किसान, गरीब की शक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments