HomeHindi Newsमोदी बोले-राममंदिर सदियों की त्याग-तपस्या का फल.. योगी ने कहा-हम चाकर रघुवीर...

मोदी बोले-राममंदिर सदियों की त्याग-तपस्या का फल.. योगी ने कहा-हम चाकर रघुवीर के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल से अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने लिखा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो भी पोस्ट किया है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स हैंडल पर लिखा रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:॥ जय जय श्री राम! हम चाकर रघुवीर के… जय श्री राम! योगी ने कुछ तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments