HomeHindi NewsDelhi Newsमोदी ने अटलजी को किया याद.. क्रिसमस की दीं शुभकामनाएं

मोदी ने अटलजी को किया याद.. क्रिसमस की दीं शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं सभी को शांति और समृद्धि का मार्ग दिखाएं। यहां CBCI में क्रिसमस कार्यक्रम के मुख्य अंश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को 100वीं जन्म-जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने कहा कि उन्होंने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका विजन और मिशन विकसित भारत के संकल्प में निरंतर शक्ति का संचार करता रहेगा।

भारत में शिक्षा के अग्रदूत बने रहे मालवीय जी

PM मोदी ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन किया है। उन्होंने कहा की वे एक सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ जीवनपर्यंत भारत में शिक्षा के अग्रदूत बने रहे। देश के लिए उनका अतुलनीय योगदान हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments