HomeHindi NewsDelhi Newsअनुराग ठाकुर के बयान को मोदी ने सराहा.. राहुल गांधी ने बताया...

अनुराग ठाकुर के बयान को मोदी ने सराहा.. राहुल गांधी ने बताया अपमान

लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर हंगामा मच गया है। अनुराग ने कहा कि जिनकी जाति का पता नहीं, वे जाति जनगणना की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अनुराग के बयान का समर्थन किया है और लिखा है कि ओजस्वी युवा नेता को सभी सुनें। वहीं उनके इस बयान को राहुल गांधी ने अपना अपमान बताया है।

दिग्विजय सिंह ने कहा, बदतमीजी

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह बदतमीजी है। उनसे यह उम्मीद नहीं थी और प्रधानमंत्री से भी उम्मीद नहीं थी कि वे उनका समर्थन करेंगे।

धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश की सेवा करें

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा कि देश को ये जरूरत है कि हम धर्म और जाति से ऊपर उठकर देश की सेवा करें, भारत माता की सेवा करें। हमारी जाति है देश की सेवा करना और धर्म है भारत माता को आगे बढ़ाना। ये वे लोग हैं जो देश को इसी सांचे में ढालना चाहते हैं जो उनके लिए राजनीतिक रूप से सुविधाजनक हो। उन्होंने जो कहा वह निंदनीय है, मुझे उम्मीद है कि उनके नेता उनसे माफ़ी मंगवाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments