HomeHindi NewsHaryanaमोदी ने रामपाल कश्यप को पहनाए जूते.. अपने समर्थकों को दी यह...

मोदी ने रामपाल कश्यप को पहनाए जूते.. अपने समर्थकों को दी यह नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हरियाणा के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की सौगात प्रदेशवासियों को दी तो दो जनसभाओं को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश इकाई की ओर से जानकारी मिली कि उनके एक कट्टर समर्थक ने ऐसी प्रतिज्ञा ले ली है, जिसे सिर्फ मोदी ही पूरा कर सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने यमुनानगर में जनसभा के दौरान कैथल के रामपाल कश्यप से मुलाकात की। कश्यन ने 14 साल पहले एक शपथ ली थी कि वे मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही जूते पहनेंगे और मुझसे मिलेंगे। मोदी तो 2014 में प्रधानमंत्री बन गए लेकिन कश्यप का संकल्प अधूरा ही रह गया। तब से वे बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे। यह इंतजार तब पूरा हुआ जब यमुनानगर में पीएम मोदी ने कश्यप को बुलाया और उनसे जूते पहनने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने सहृदयता से उन्हें खुद अपने हाथों से जूते पहनाए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर वीडिया जारी करते हुए लिखा कि मैं रामपाल जी जैसे लोगों के प्रति नतमस्तक हूँ और उनके स्नेह को भी स्वीकार करता हूँ। लेकिन मैं ऐसे सभी लोगों से अनुरोध करना चाहता हूँ जो ऐसी शपथ लेते हैं। मैं आपके प्यार की कद्र करता हूँ। कृपया किसी ऐसे काम पर ध्यान दें जो सामाजिक कार्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा हो! पीएम मोदी का साफ संदेश था कि व्यक्तिगत कार्यों की जगह राष्ट्र निर्माण या अच्छे कार्यों के लिए प्रतिज्ञा लें, तो यह देशहित में होगा। बहरहाल मोदी की यह नसीहत जरूर उनके प्रशंसकों के जेहन में रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments