HomeHindi Newsसभा करने वाले थे MLA उमेश शर्मा.. पुलिस ने 450 लोगों पर...

सभा करने वाले थे MLA उमेश शर्मा.. पुलिस ने 450 लोगों पर दर्ज की FIR

उत्तराखंड के हरिद्वार में विधायक उमेश शर्मा ने सभा का आह्वान किया था। इसे राष्ट्रीय खेलों के चलते टाल दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोग एकत्र हुए तो पुलिस ने 2 अलग-अलग जगह कार्रवाई की गई। 2 मामले दर्ज करके विधायक उमेश और अन्य लोगों को नामजद किया गया है। 6-7 लोगों को हिरासत में लेकर 4-5 गाडिय़ां ज़ब्त की गई हैं। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि 400-450 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया गया है।

भाजपा के पूर्व विधायक से चल रहा टकराव

पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच टकराव चल रहा है। पिछले शनिवार को अपशब्द कहने को लेकर दोनों में सोशल मीडिया पर विवाद हो गया था। उमेश कुमार ने चैंपियन को सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के लिए ललकारा था। वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किए गए। देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। रविवार को पलटवार करते हुए चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोडफ़ोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी। आरोप हैं कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है। चैंपियन के कुछ वीडियो और फोटो भी वायरल हुए हैं। यह मामला सीएम धामी तक पहुंच गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments