HomeSportsBGT Seriesगाबा टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं मिचेल...

गाबा टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं मिचेल स्टार्क

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर 14 दिसंबर से तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 5:50 पर शुरू होगा। यानी 5:50 पर आपको पहली गेंद होती हुई दिखाई दे जाएगी। ऐसे में फैन्स एक बार फिर से तैयार है भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत देखने के लिए। लेकिन इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं।

सिर्फ आठ विकेट लेते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया की टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अगर इस मैच में 8 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए 700 विकेट पूरे कर लेंगे।  ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। स्टार्क ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 283 मैच की 366 पारियों में 692 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए इससे पहले 700 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में ग्लेन मेग्राथ, शेन वार्न और ब्रेट ली का नाम शामिल है।

आपको बता दें एडिलेड टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने अपनी आग उगलती गेंदबाजी से टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को बुरी तरह से झकझोर कर रख दिया था। और मिचेल स्टार्क की ही गेंदबाजी की बदौलत कहीं ना कहीं ऑस्ट्रेलिया ने एक तरफ़ा अंदाज में जीत दर्ज की थी। ऐसे में ब्रिस्बेन में तेज उछाल भरी पिच पर एक बार फिर से स्टार्क अपना कहर ढा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments