HomeHindi Newsयुजवेंद्र चहल को RCB की टीम में नहीं शामिल करने पर बोले...

युजवेंद्र चहल को RCB की टीम में नहीं शामिल करने पर बोले माइक हेसन

आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। आईपीएल के दो ऐसे सीजन हो चुके हैं जब आरसीबी की टीम के लिए लंबे समय तक खेलने वाले युजवेंद्र चहल अब राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलते हैं। और युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन भी किया है। दरअसल जो मेगा ऑक्शन हुआ तो उसमें आरसीबी की टीम युजवेंद्र चहल को नहीं खरीद पाई थी। अब माइक हेसन ने बड़ा बयान भी दिया है।

युजवेंद्र चहल को नहीं खरीदे जाने पर बोले माइक हेसन

आरसीबी के पूर्व डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट माइक हेसन ने कहा कि “यूजी से काफी बात की गई थी और मुझे यह पता है क्योंकि फोन के दूसरी तरफ मैं ही था, इसलिए आप जानते हैं कि मैंने स्पष्ट रूप से युजी से बात की थी जब हमने शुरुआती रिटेंशन किया था और आप जानते हैं कि हमने केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था।

क्योंकि हमें लगा कि हम ऑक्शन में हर्षल और यूजी दोनों को वापस खरीदने की कोशिश करना चाहते हैं। केवल तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने से, हमें ऐसा करने के लिए अतिरिक्त चार करोड़ रुपये मिले और इसका मतलब यह नहीं था कि वे चार करोड़ रिटेन किए गए तीन खिलाड़ियों से आए। यह बात माइक हेसन ने कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments