HomeHindi NewsMI ने KKR के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

MI ने KKR के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई इंडियंस की टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में किसी भी तरीके का कोई भी बदलाव नहीं किया है वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बदलाव किया है। नितीश राणा की टीम में वापसी हुई है और रघुवंशी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अगर आज का मुकाबला जीत जाती है तो आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहले टीम बन सकती है ऐसे में कोलकाता की नजर हर तरीके से जीत हासिल करने पर होगी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments