HomeHindi Newsमयंक यादव की रफ्तार और लाइन लेंथ ने सभी को किया प्रभावित

मयंक यादव की रफ्तार और लाइन लेंथ ने सभी को किया प्रभावित

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच ग्वालियर के मैदान पर पहला T20 मुकाबला खेला गया। इस पहले T20 मुकाबले में भारत ने बड़ी आसानी से बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की T20 श्रृंखला में 1-0 की हासिल कर ली है। इस मुकाबले में भारत ने दो खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया जिसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी शामिल रहे।

मयंक यादव की तेज रफ्तार गेंदबाजी ने सभी को किया प्रभावित

भारतीय टीम में मयंक यादव को डेब्यू करने का मौका मिला और जिस तरीके से उन्होंने पहले ओवर किया इस पहले ओवर ने हर किसी को प्रभावित कर दिया। क्योंकि मयंक यादव ने अपने T20 डेब्यू की शुरुआत मेडेन ओवर करते हुए की है। मयंक यादव ने चार ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 21 रन खर्च किए और एक सफलता हासिल की है। और मयंक यादव ने गेंदबाजी में जो रफ्तार दिखाई है उसने सभी को अपना मुरीद बना लिया है।

मयंक यादव की इस मुकाबले में खासियत यह रही है कि जिस तरीके से मयंक यादव ने तेज रफ्तार के साथ लाइन और लेंथ पकड़ी है वो कहीं ना कहीं उनकी विशेषता रही है। क्योंकि उमरान मलिक के पास रफ्तार तो है लेकिन लाइन लेंथ की कमी है। लेकिन मयंक यादव के पास लाइन भी है और लेंथ भी है और उसके साथ रफ्तार तो उनकी गेंदबाजी में चार चांद लगा ही रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments