HomeHindi NewsHaryanaसाधु-संतों का आशीर्वाद हरियाणा पर बना रहे.. सीएम सैनी ने की जगत...

साधु-संतों का आशीर्वाद हरियाणा पर बना रहे.. सीएम सैनी ने की जगत कल्याण की प्रार्थना

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बाबा मोहन दास आश्रम हरिद्वार में जालंधर-जयपुर-हरिद्वार-कनाडा पीठाधीश श्रीश्री 1008 योगीराज स्वामी मोहनदास जी महाराज के 105वें बोधोत्सव में पहुंचे। उन्होंने इस अवसर पर व्यास गद्दी पर विराजमान सोमां मां जी महाराज व उपस्थित भक्तजनों के साथ स्वामी मोहनदास महाराज जी के प्रकाश पर्व एवं गोपाष्टमी पर्व के अद्भुत संयोग पर हवन यज्ञ कर गौमाता की पूजा की। उन्होंने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद हरियाणा और हरियाणा के मेरे परिवारजनों पर बना रहे, गोमाता के चरणों में प्रणाम और भगवान श्रीकृष्ण से जगत कल्याण की प्रार्थना करता हूं।

दौरे से लौटकर परिवारजनों से मिले सैनी

सीएम सैनी दिल्ली और हरिद्वार के अपने दौरे के पश्चात संत कबीर कुटीर पहुंचे, जहां परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उनके द्वारा बताए गए विभिन्न समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक के रूप में मेरा धर्म और कर्म सिर्फ सेवा करना है, सेवा में किया गया हर काम मेरे मन को सुकून देता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments